Kaun sa fridge behter hai single door ya double door|

सिंगल डोर फ्रिज और डबल डोर में कौन सा बेहतर है? क्यों है?

फ्रिज की बात करें तो आज कई प्रकार के बाजार में मौजूद है चाहे वे सिंगल डोर हो, डबल डोर हो या ट्रिपल डोर हो, साइड बाई साइड फ्रिज हो|इनमे कीमत के अंतर के साथ अन्य कारण भी हो सकते है जिसको देखकर लोग खरीदते है|



फ्रिज कौन सा अच्छा होता है?


सिंगल डोर फ्रिज कम कीमत में आते है  इसलिए जिसमे कई अदभुत फीचर नहीं होती है जबकि बड़े फ्रिजो जैसे डबल डोर, साइड बाई साइड में ये मिलती है वाटर डिस्पेंसर आदि|लेकिन इसके अलावा इन फ्रिज की एक समानता होती है वे उसकी कार्यप्रणाली व सिद्धांत होता है कंप्रेसर, कंडन्सर कॉइल, एवार्पोरेटर आदि प्रयोग किये जाते है|

जैसे जैसे आधुनिक जीवन मनुष्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे वे आपने जीवन जीने के तरीके को भी बदल रहा है|

वे गॉव के मकानों जीवन को छोड़कर शहर में बस रहा है यहाँ अच्छे अच्छे मकानों में वे अपनी आराम विलासिता की वस्तुओ को भी खरीद रहा है जिससे वे सुखमय जीवन व्यतीत कर सके फ्रिज, एसी के साथ|

इसके अलावा फ्रिज हर घर की ज़रूरत बनता जा रहा है लोग अपने पुराने सिंगल डोर फ्रिज को छोड़कर डबल डोर फ्रिज को खरीदने की चाह रख रहा है इसको खरीदने के पीछे कई कारण है|

 उसे आज के आर्टिकलमे जानने की कोशिश करेंगे और इन दोनों के बीच के अंतर को भी समझेंगे जो आपको समझायेगे की कौन सा अच्छा है कौन नहीं शुरू करते है|



              Table of Content
             -----------------------------
  

(1)- सिंगल डोर और डबल डोर फ्रिज क्या है?

(2)- सिंगल डोर और डबल डोर फ्रिज की क्षमता?

(3)- सिंगल डोर और डबल डोर की कीमत?

(4)- सिंगल और डबल डोर में अंतर क्या है?

(5)- ज़्यादातर घरों में कौन सा फ्रिज मौजूद है?

6)- दोनों में से किस फ्रिज को स्टैंड पर रखना चाहिए क्यों?

7)- मरम्मत किस फ्रिज की ज़्यादा होती है?

8)- कंप्रेसर कौन से लगते है इन्वेर्टर या नॉन इन्वेर्टर?

9)-पुराना फ्रिज अच्छा होता है या नया दोनों में से?

10)-सिंगल और डबल डोर फ्रिज में मरम्मत लागत किसकी ज़्यादा होती है?

11)-शिफ्ट करने में कौन सरल होता है?

12-घर में कौन फ्रिज रखने में आसान होता है?

13-FAQ

14-CONCLUSION 


1)- सिंगल डोर फ्रिज >में केवल एक दरवाजा होता है इसे तकनीकी भाषा में डायरेक्ट कूल फ्रिज कहते है इसकी कूलिंग फ्रीज़र(प्लेट और ट्यूब)के माध्यम से डायरेक्ट होती है|ये फ्रिज छोटे परिवार 3 से 4 सदस्य के लिए बेस्ट है|इस फ्रिज में आप कम बर्फ जमा सकते है|


डबल डोर फ्रिज >इसमें दो दरवाजे होते है फ्रीज़र का दरवाजा छोटा होता ऊपर का और नीचे रेफ्रीजिरेटर कम्पार्टमेंट होता है फ्रीज़र की कूलिंग प्रभावित नहीं होती है क्यूंकि ये अलग होता है|इसको फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज कहते है इसमें कूलिंग एक फैन के माध्यम से पूरे फ्रिज में पहुँचती है डक्ट के जरिये|ये फ्रिज 6 से 8 सदस्यो के लिए उत्तम है इससे बड़ी क्षमता के फ्रिज और अधिक स्टोरेज रख सकते है|इस फ्रिज में आप ज़्यादा बर्फ जमा सकते है|



इन्हे भी पढ़े -फ्रिज कौन सा ख़रीदे 


2)- सिंगल डोर और डबल डोर फ्रिज की क्षमता?


आपने ऊपर जान लिया कि सिंगल और डबल डोर क्या होते है अब हम इसकी क्षमता को बतायेगे यानि फ्रिज में आप कितना सामान स्टोर कर सकते है|


फ्रिज कौन सा ख़रीदे?


> सिंगल डोर फ्रिज छोटी क्षमता के होते है इसकी शुरुआत 65 लीटर से लेकर 190 लीटर या कुछ अधिक मॉडल पर निर्भर करता है|क्षमता का मतलब आप कितना स्टोर कर सकते है खाने पीने की चीज़े|

> डबल डोर फ्रिज सिंगल से ऊपर क्षमता के आते है इसलिए ये अधिक स्टोर करते है;इस केटेगरी में फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज,ट्रिपल डोर, फ्रेंच डोर, साइड बाई साइड आदि आते है|इस फ्रिज की क्षमता 200 लीटर से शुरू होकर 800 लीटर तक जाती है|

फ्रिज कैसे कार्य करता है?

(3)- सिंगल डोर और डबल डोर की कीमत?


सिंगल डोर कीमत में सस्ते होते है इसलिए ग़रीब परिवारो में इसकी धूम है इसकी कीमत 190 लीटर की शुरुआत 12000/- रूपए होती है कीमतें क्षमता बढ़ने पर बढ़ती जाती है|

5 स्टार फ्रिज जो बिजली को काफ़ी बचाते है थोड़े महगे होते है और अभी नई तकनीक के फ्रिज इन्वेर्टर भी कुछ महगे मिलते है एक नॉन इन्वेर्टर फ्रिज के अपेक्षा|


डबल डोर फ्रिज कीमत में महगे होते है ये कीमतें इसके प्रकार व मॉडल पर निर्भर करते है एक डबल डोर फ्रिज 245 लीटर आपको 22000/- में मिल जाता है 3 स्टार रेटिंग का|जितने फ्रिज में स्टार रेटिंग बढ़ती है पावर की बचत भी ज़्यादा होती है 5 स्टार अधिक बिजली को बचाता है|

डबल डोर में भी इन्वेर्टर कंप्रेसर आ रहे है इन्वेर्टर फ्रिज वे फ्रिज होते है जिसका कंप्रेसर हमेशा चलता है कभी बंद नहीं होता है तापमान प्राप्ति पर गति ज़रूर धीमी कर देता है क्यूंकि बार बार बंद होने पर बिजली खपत बढ़ जाती है|



(4)-सिंगल और डबल डोर में अंतर और बेहतर कौन है?


वैसे तो फ्रिज कई प्रकार के होते है यहाँ हम इसके अंतर को जानेगे बेहतर कौन सा है आप अनुमान लगा लेना दोस्तों|

1)- फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज या डबल डोर ये 200 लीटर से ऊपर आते है जबकि सिंगल डोर फ्रिज 200 लीटर तक समाप्त हो जाते है|

2)- फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में कूलिंग एक फैन के माध्यम से होती है इनडायरेक्ट तरीके से जबकि सिंगल डोर में फ्रीज़र पर बर्फ जमती है इससे कूलिंग होती है|

3)- फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में डिफ्रॉस्टिंग तरीका आटोमेटिक होता है 8 घंटे इसका टाइमर कंप्रेसर को कूलिंग मोड में चलाता है फिर इस जमीं बर्फ को 12 मिनट हीटर चलकर पिघलाता है वही सिंगल डोर फ्रिज में डिफ्रॉस्टिंग आपको डिफ्रॉस्टिंग तरीके से मैन्युअल करनी पड़गी है|


4)- फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज में इलेक्ट्रिकल कम्पोनट्स ज़्यादा होते है डिफ़्रॉस्ट हीटर, टाइमर, बाईमेटल थरमोस्टेट, थर्मल फ्यूज कुछ अन्य सेंसर जबकि सिंगल डोर में इससे काफ़ी कम रिले, और थरमोस्टेट लगा होता है|

5)- फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज का कंप्रेसर में बड़ी क्षमता का होता है 1365 टेकमशाह कंपनी का 300 लीटर के फ्रिज में लगता है इसके आलावा 300 लीटर से ऊपर में LG72 मॉडल का कंप्रेसर लगाते है|

इसके अलावा आप अन्य कंपनी गोदरेज का कंप्रेसर भी लगा सकते है|इसके अलावा सिंगल डोर में 1340 टेकमशाह मॉडल का कंप्रेसर लगता है LG42 नंबर का कंप्रेसर 200 लीटर में लगाते है इसकी कीमत 2600/- रूपए होती है|


6)- फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज की कीमत 180000/- से लेकर 100000 रूपए तक जाती है ये कीमत मॉडल व क्षमता पर निर्भर करती है|वही सिंगल डोर की कीमत 7000 से लेकर 15000/- रूपए तक होती है इसमें अगर 5 स्टार फ्रिज है तो दाम बढ़ जायेगे|

7)- फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज को समझना काफ़ी मुश्किल काम होता है इसकी वर्किग की इसमें लगे पार्ट्स को चेक करना इसके लिए कुशल मैकेनिक की ज़रूरत पडती है जो तकनीक जानकारी रखता हो|इसके अलावा सिंगल डोर फ्रिज आसान होते है मरम्मत हेतु इसको कोई भी मैकेनिक आराम से ठीक व समझ सकता है|


8)- फ्रॉस्ट फ्री या डबल डोर फ्रिज बड़ी क्षमता के कन्वर्टेबल फ्रिज आ रहे है कन्वर्टेबल फ्रिज को आप अपनी आवश्यकतानुसार बदलाव कर सकते है आप फ्रीज़र को रेफ्रीजिरेटर कम्पार्टमेंट बना सकते है |

और रेफ्रीजिरेटर को फ्रीज़र कम्पार्टमेंट बना सकते है|ऐसा करने से बिजली बचती है आप इसकी सैटिंग फ्रिज के सामने लगी डिस्प्ले पीसीबी की मदद से कर सकते है तापमान की सैटिंग|

9)- डबल डोर फ्रिज में आपको ज़्यादा स्टोरेज मिल जाती है खासकर फ्रीज़र कम्पार्टमेंट में जो आपको सिंगल डोर में नहीं मिलती है|


10)- डबल डोर फ्रिज या साइड बाई साइड फ्रिज काफ़ी स्टाइलिश होते है आकर्षक ररंगों में जो ग्राहक का मन लुभा लेते है इसकी दूसरी तरफ सिंगल डोर स्टाइलिश नहीं होते है|


12)- फ्रॉस्ट फ्री या साइड बाई साइड फ्रिज में डिस्प्ले टीवी आ रहा है घर की महिलाये अपने पसंद का मनोरंजन कीचन में खाना बनाते भी देख सकती है जबकि ये फीचर सिंगल डोर में उपलब्ध नहीं है|


13)- डबल डोर फ्रिज के प्रकार -- फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज, ट्रिपल डोर, फ्रेंच डोर फ्रिज, साइड बाई साइड शामिल है जबकि सिंगल डोर में केवल एक ही प्रकार है|



> दोनों में से किस फ्रिज को स्टैंड पर रखना चाहिए क्यों?


जब आप एक नया फ्रिज खरीद कर घर लाते है तो उसके साथ स्टैंड या ट्राली भी लाते है क्या हमें फ्रिज स्टैंड पर रखना चाहिए इसके फायदे है या नहीं चलिए कुछ बिंदु जान लेते है|

> सिंगल डोर फ्रिज ऊंचाई में छोटे होते है इसकी ऊंचाई ज़्यादा करने के कारण भी कुछ लोग स्टैंड लगाते है इसके अलावा फर्श कि नमी और साफ सफाई के दौरान आपको फ्रिज उठाना नहीं पड़ता है|

> इसके अलावा डबल डोर साइज में ऊंचे होते है इस कारण से आपको कोई समस्या नहीं आती है सामान को निकालने में अगर आप चाहे तो इसके लिए स्टैंड खरीद सकते है|

चाहे फ्रीज आपका सिंगल डोर हो या फ्रॉस्ट फ्री दोनों के लिए स्टैंड खरीद सकते है|अगर फ्रॉस्ट फ्री 500 लीटर क्षमता का है तो कोई आवश्यकता नहीं पडती इतने बड़े फ्रिज के स्टैंड बाजार में नहीं आते है|

फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज स्टैंड आपको 500/- रूपए का मिल जाता है पहियो या फिक्स स्टैंड|

>मरम्मत किस फ्रिज की ज़्यादा होती है?


सिंगल डोर फ्रिज मे कम्पोनट्स या पार्ट्स कम लगे होते है कंप्रेसर को स्टार के लिए एक रिले और ओवरलोड प्रोटेक्टर जो ओवरकरंट आने पर कंप्रेसर को सुरक्षित रखता है|सिंगल फ्रिज मे तापमान को कण्ट्रोल करने थरमोस्टेट डिवाइस होता है|कम पार्ट्स के कारण मरम्मत कम होती है कंप्रेसर और गैस चार्जिंग कार्य भी सस्ते होते है|


फ्रिज कौन सा ख़रीदे?


जबकि डबल फ्रिज मे ज़्यादा होती है इसमें डिफ़्रॉस्ट टाइमर, बाईमेटल थरमोस्टेट, डिफ़्रॉस्ट हीटर, फैन मोटर, रिले या पीसीबी आदि कुछ पार्ट लगते है सिंगल से ज़्यादा जब कभी ये ख़राब होते है तो महगे आते है|



कंप्रेसर कौन से लगते है इन्वेर्टर या नॉन इन्वेर्टर टाइप?


> कंप्रेसर की बात करें तो इन दोनों फ्रिज में आपको इन्वेर्टर और नॉन इन्वेर्टर कंप्रेसर मिल जायेगे इन्वेर्टर कंप्रेसर का लॉजिक अलग होता है ये तापमान के अनुसार गति को कम ज़्यादा करता है इससे बार बार कंप्रेसर बंद नहीं होता है बार बार बंद चालू होने पर बिजली खपत बढ़ जाती है जबकि नॉन इन्वेर्टर बिजली ज़्यादा लेते है|


डबल डोर फ्रिज के फायदे?


डबल डोर फ्रिज में कूलिंग फ़ास्ट होती है इसके कुछ फायदे निम्न है---


फ्रिज कौन सा ख़रीदे?


> ये फ्रिज अधिक स्टोरेज प्रदान करते है|

> ये फ्रिज आपको चुनाव देते है कि आप फ्रीज़र को रेफ्रीजिरेटर कम्पार्टमेंट बना सकता या इसको भी बदल सकते है|

> ये बड़े घर की शोभा बढ़ाते है|

> इसमें आपको वाटर डिस्पेंसर मिल जाता है इस वजह से आप फ्रिज बार नहीं खोलते है जिससे फ्रिज का तापमान प्रभावित नहीं होता है|


डबल डोर के नुक्सान??


डबल डोर फ्रिज के नुक्सान निम्न होते है --

> इसकी कीमत अधिक होती है|
.
> इस फ्रिज में प्रोफेशनल मैकेनिक की ज़रूरत पडती है इलेक्ट्रॉनिक पीसीबी से पूर्ण होता है|




9)-पुराना फ्रिज अच्छा होता है या नया दोनों में से?


जब किसी फ्रिज को खरीदने की बारी आती है तो पुराना ख़रीदे या नया तो इसमें बजट काफ़ी महत्त्वपूर्ण बिंदु होता है|अगर आपकी फॅमिली में लोग ज़्यादा और बजट एक नये लेने का नहीं है तो आपको एक ठीक ठाक पुराना फ्रिज लेना चाहिए|इस पुराने फ्रिज में अगर आपको वारंटी मिल जाती है तो और अच्छा है|

पुराना फ्रिज ख़रीदारी के समय इन पॉइंट्स को याद रखे --

• वहाँ से पुराना फ्रिज जहा वारंटी मिल जाये
•पुराना फ्रिज कम चला हो कंप्रेसर रिपेयर ना हो
•पुराना फ्रिज कही से जंग ना लगा हो
•पुराना फ्रिज किसी दोस्त जान पहचान से ले ताकि समस्या आने पर बोल सके
•अगर आपका परिवार छोटा है 3या 4 लोग है तो आपको एक सिंगल डोर फ्रिज खरीदना चाहिए|

अगर आपका बजट ठीक नहीं है आप फ्रिज को किश्तो में ले सकते है वही अगर बजट ठीक है तो आपको एक नया फ्रिज ही खरीदना चाहिए|

10)-सिंगल और डबल डोर फ्रिज में मरम्मत लागत किसी ज़्यादा होती है?


कुछ लोग काफ़ी बार ये प्रशन पूछते है कि सिंगल डोर कि लागत ज़्यादा होती है या फिर डबल डोर की तो इसमें कुछ पॉइंट्स है जो आपको जानने चाहिए निम्न है -

• सिंगल डोर की मरम्मत लागत डबल डोर से कम होती है क्यूंकि डबल डोर फ्रिज महगा होने के साथ इसमें स्पेयर पार्ट्स की संख्या अधिक होती है|

• सिंगल डोर फ्रिज का कंप्रेसर सस्ता आता है वही डबल डोर का महगा होता है|

•सिंगल डोर सर्किट को कोई भी आसानी से समझ सकता है जबकि डबल डोर में काफ़ी मुश्किल कंपनी मैकेनिक ही ठीक कर पाता है|अनुभवी तकनीशियन की ज़रूरत पडती है|


11)-शिफ्ट करने में कौन सरल होता है?



सिंगल डोर और डबल डोर में मुख्य अंतर ऊंचाई का होता है सिंगल डोर फ्रिज छोटे है होते है इस कारण किसी गाड़ी या ले जाने रखने में सरल होता है वही डबल डोर ऊंचा होता है इस कारण से इसको उठाना रखना 2 या तीन लोगो से ही संभव हो पाता है|

11)-घर में कौन फ्रिज रखने में आसान होता है?


अगर आपका घर छोटा है और स्थान की समस्या है तो आपको डबल डोर रखने में समस्या होती है वही घर मीडियम आकार का है तो दोनों फ्रिज अच्छे होते है|

FAQ--- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


1)- प्रशन -- सिंगल डोर और डबल फ्रिज में कौन बेहतर?

उत्तर - ये दोनों अच्छे है आपका बजट और घर में कितना स्थान है रखने का ये मायने रखता है|अगर अन्य चीज़े देखे तो डबल डोर फ्रिज स्टाइलिश लुक में होता है जिसे लोग पसंद करते है|आपका परिवार छोटा है तो आपको एक सिंगल डोर फ्रिज लेना बेस्ट है|


2)- प्रशन -- कन्वर्टेबल फ्रिज डबल डोर में आते है या सिंगल डोर में?

उत्तर -- कन्वर्टेबल फ्रिज डबल डोर में आते है अगर देखे तो कन्वर्टेबल फ्रिज को आप अपनी आवश्यकता के हिसाब बना सकते है आप फ्रीज़र को रेफ्रीजिरेटर कम्पार्टमेंट बना सकते है क्यूंकि जब आप घर से बाहर होते है सामान भी फ्रिज में कम रखा होता है हम चाहते है फ्रिज भी चलता रहे और बिजली की बचत भी हो तो ऐसे में कन्वर्टेबल फ्रिज काम आते है|आप सामने डिस्प्ले पीसीबी से तापमान सैटिंग कर सकते है कन्वर्टेबल फ्रिज की|

प्रशन3)-सिंगल डोर फ्रिज गैस चार्ज कितने की पडती है?

उत्तर-फ्रिज में गैस चार्जिंग का कोई निश्चित समय नहीं होता है लीकेज होने पर ही गैस डलवानी पडती है सिंगल डोर में गैस चार्जिंग के पैसे कम लगते है जबकि डबल डोर में पैसे ज़्यादा लगते है|

सिंगल डोर फ्रिज में गैस चार्ज कीमत 800/- से 1200/- रूपए लगते है इसमें गैस चार्ज के साथ फ़िल्टर चेंज करना होता है|

निष्कर्ष -CONCLUSION 


उम्मीद करता हूँ आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा आपको ये समझने में आसानी हुई होंगी कि कौन सा बेहतर है एक बात कहना चाहता हूँ फ्रिज दोनों अच्छे होते है इसमें आपका बजट और घर का स्पेस मायने रखता है|अच्छा लगा हो तो शेयर करें दोस्तों|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.